पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Drizzle In The Morning Heavy Rain At Night Hail Also Fell Clouds Will Rain For 3 Days From Today

सुबह बूंदाबांदी, रात को भारी बारिश, ओले भी गिरे, आज से 3 दिन तक बरसेंगे बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

20 डिग्री रहेगा अधिकतम पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन यानी 14 मार्च तक बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में एक से दो बार बारिश भी होगी। मुख्य रूप से आसमान में बादल छाए रहेंेगे। 14 मार्च को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ता जाएगा।

बुधवार शाम करीब 8 बजे मौसम बदला और बारिश होने लगी। फोटो : भास्कर

पानीपत | शहर में बुधवार सुबह बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज बारिश हुई। थर्मल के आसपास ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक अब फिर बारिश के आसार हैं। उसके बाद मौसम गर्म होना शुरू होगा। कुछ मेडिकल विशेषज्ञ मानते हैं कि तापमान बढ़ने से काेरोना वायरस का असर कम होगा। अगर यह सच है तो 20 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, न तो किसी मेडिकल संस्थान न ही वैज्ञानिक ने ही इसकी पुष्टि की है गर्मी बढ़ने से काेरोना का असर कम होगा, लेकिन कुछ डॉक्टर यह मानते हैं कि 27-28 डिग्री पर ही कोरोना के वायरस का असर कम होने लगेगा। वहीं 15 मार्च से ही पारा चढ़ने लगेगा। अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।
खबरें और भी हैं...