ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवाया ड्रोन निकली हाथ की घड़ी
समालखा | कृष्णा काॅलोनी समालखा के रहने वाले रिंकू ने ऑनलाइन शॉपिंग से ड्रोन (हेलीकॉप्टर) मंगवाया था। पार्सल आया तो उसमें करीब डेढ़ सौ रुपए की घड़ी निकली देख दंग रह गया। कृष्णा काॅलोनी के रहने वाले रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ऑनलाइन के माध्यम से 2000 रुपए का ड्रोन मंगाया था। लेकिन जब कोरियर मिला तो उसमें ड्रोन की जगह करीब डेढ़ सौ रुपए की घड़ी निकली। जबकि पैकिंग बॉक्स पर ड्रोन ही लिखा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर जांच करते हुए कारवाई की मांग की है। जांचकर्मी ने बताया ठगी की शिकायत मिली है जांच की जा रही है।