पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकाेर्ट के अादेश पर सूचना नहीं देने पर डीएसपी वत्स काे नाेटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अादेश पर अासाराम रेप केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला काे सूचना नहीं देने पर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स काे नाेटिस जारी हुअा है। उन्हें 24 अप्रैल तक जवाब देना है। चावला ने बताया कि 29 अगस्त 2019 काे सूचना के अधिकार में सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर प्रथम अपील एसपी पानीपत अाैर फिर राज्य सूचना अायाेग में दायर की। बाद में हाईकाेर्ट में याचिका दायर की थी। 10 फरवरी काे हाईकाेर्ट ने डीएसपी काे अादेश की काॅपी मिलने के 7 दिन के अंदर सूचना देने के अादेश दिए थे। सूचना न मिलने पर चावला फिर हाईकाेर्ट चले गए। अब हाईकाेर्ट ने नाेटिस जारी किया है।
खबरें और भी हैं...