दुर्गा शक्ति गाड़ी में शराब रखवा रहा था कांस्टेबल, लाइन हाजिर किया
सेक्टर-29 के एलवन गोदाम के बाहर से फाेटाे वायरल
एलवन गाेदाम के सामने महिला पुलिस दुर्गा शक्ति गाड़ी में पुलिसकर्मी रामकुमार शराब की पेटियां रखवाते हुए।
पानीपत | पुलिस की दुर्गा शक्ति की गाड़ी में शराब की पेटियां रखवाते एक पुलिसकर्मी की फाेटाे 5 दिन पहले साेशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामला सामने अाने के बाद बड़े अधिकारी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है अाैर जांच भी बिठा दी। मामला 5 दिन पुराना यानी 7 मार्च का बताया जा रहा है। कांस्टेबल रामकुमार सेक्टर-29 स्थित शराब के गाेदाम एलवन से शराब की पेटियां रखवा रहा था। एेसे में किसी व्यक्ति ने उसकी फाेटाे खींचकर साेशल मीडिया पर वायरल कर दी है। फाेटाे में गाड़ी का नंबर HR06 AQ-0211 भी साफ दिखाई दे रहा है। डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने बताया कि मामला सामने अाने के बाद रामकुमार काे तुंरत लाइन हाजिर कर दिया गया था।