पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली से 8वीं तक की परीक्षाएं 17 से 25 मार्च तक, 31 को परिणाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीसरी से 8वीं तक की 3 घंटे की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी

एससीईआरटी हरियाणा ने राजकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 6 से 8वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से अाैर पहली से 5वीं तक की परीक्षा 19 मार्च से शुरू हाेंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए सामान्य दिशा-निर्देश भी दिए हैं। तीसरी से 8वीं तक की 3 घंटे की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी। निर्देश दिए हैं कि इन परीक्षाओं में बच्चों की संख्या अनुसार पर्यवेक्षक लगाए जाएं। शिक्षकों की ड्यूटी उसी स्कूल की बजाय दूसरे स्कूल में लगाई जाए। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल ने बताया कि पर्यवेक्षकों को ही पेपर खत्म हाेने के तुरंत बाद ही उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करना होगा। अध्यापकाें की स्कूल से 20 किलोमीटर के अंदर स्कूल में ही ड्यूटी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...