ज्वलनशील तरल अाैर गैस से लगी आग को फोम या पाउडर से बुझाएं : शर्मा
अार्य पीजी काॅलेज में सशक्त समाज सृजन में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का गुरुवार काे समापन किया गया। इस माैके पर स्वयंसेवकाें ने रंगारंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
फायर स्टेशन अधिकारी यादवेंद्र शर्मा, जसबीर अाैर सतीश मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि आग चार प्रकार की होती है। सामान्य आग को पानी से, ज्वलनशील तरल अाैर गैस से लगी आग को फोम या पाउडर से बुझाया जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकाें काे आग बुझाने का व्यवहारिक ज्ञान अाैर अग्निशमन यंत्र के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि इस तरह के कैम्प से विद्यार्थियों में एकता अाैर भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकाें काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन आंचल, अमन ने किया।
इस माैके पर कोमल ने देशभक्ति पर गीत गाया। रूपल, सुप्रिया, जिया, निकिता, साधना ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि स्वयंसेवकों ने जो कार्य किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर प्रो. प्रिया गुप्ता, प्रो. सोनू, प्रो. विक्रम, प्रो. दीक्षा, प्रो. अंजली, प्रो. प्रीति कटारिया अादि माैजूद रहे।
अार्य पीजी काॅलेज में सशक्त समाज सृजन में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन किया गया।