फाल्गुन आयो रे चलो श्याम के द्वारे... भजन पर झूमे श्रद्धालु
समालखा | श्री बाल गणेश सेवा समिति सांपला द्वारा 7वीं डाक निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा सांपला से चलकर रविवार को सुबह समालखा होते हुए चुलकाना धाम पहुंची। इससे पहले यात्रा का समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर के फार्म हाउस पर भव्य स्वागत किया।। मोहित गोयल ने फाल्गुन आयो रे चलो श्याम के द्वारे, प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश भजनों की प्रस्तुति दी। भक्त नाचते गाते हुए बाबा के धाम पर पहुंचे।