पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Families Breaking Up Due To Late Night Chatting Gaming And More Use Of Social Media The Main Reason For 70 Percent Cases

लेट-नाइट चैटिंग, गेमिंग व साेशल मीडिया के ज्यादा प्रयाेग से टूट रहे परिवार, 70 प्रतिशत केसाें में माेबाइल ही मुख्य वजह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकल परिवार, समाज में बिचौलियों व पंचायतियाें की कमी, विश्वास की कमी के कारण अब पारिवारिक विवाद घर की चारदीवारी में नहीं निपट रहे हैं। इस कारण पारिवारिक विवाद के केसाें में हर साल बढ़ाेतरी हाे रही है। माेबाइल पर लेट-नाइट चैटिंग, गेमिंग, माेबाइल पर लगे रहना, साेशल मीडिया का ज्यादा प्रयाेग करने के कारण अाजकल घर टूटने के कारण बन रहे हैं। 60 से 70 प्रतिशत केसाें में विवाद की मुख्य वजह माेबाइल ही बना है। देर रात चैटिंग या माेबाइल के ज्यादा प्रयाेग से पति-प|ी के रिश्ते में शक पैदा कर रहा है। दंपती एक-दूसरे पर साेशल एप से नजर भी रख रहे हैं। 10 साल में घरेलू हिंसा के मामले 5 गुना तक बढ़ गए हैं। साल 2019 में 250 केस रजिस्टर्ड हुए ताे वहीं 10 साल में जिले में 2301 केस घर टूटने के मामले सामने अा चुके हैं। ज्यादातर केसाें में एक-दूसरे पर शक करने की वजह से टूट रहे हैं। महिला सेल में 2-3 बार काउंसिलिंग से 30 प्रतिशत मामले सुलझ भी जाते हैं।

केस : 3 : सास के फोन में रिकाॅर्डिंग एप डाला


एक केस में बहू ने अपनी सास काे माेबाइल फाेन गिफ्ट किया, फिर बहू काे शक रहने लगा कि उसकी सास अपने बेटे यानी उसके पति से उसकी शिकायत करती है। कुछ दिन बाद बहू ने सास के फाेन में रिकाॅर्डिंग एप लगा दिया। फिर उन्हें सुना ताे उसमें सास बुराई करते हुए सुनाई दी। हालांकि बाद में इस केस में दाेनाें समझाैता हाे गया।

केस : 2 : प|ी के फोन में लगाया रिकॉर्डिंग एप


शादी के तीन साल बाद ही पति काे प|ी पर शक हाेने लगा ताे उसे उसने प|ी के मोबाइल फोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग एप डाउनलोड कर दिया। प|ी मायके या जिस किसी से भी काेई बात करती थी, ताे रात के समय में उठकर या जब भी समय मिले ताे उन रिकाॅर्डिंग काे पति सुन लेता था। केस प्राेटेक्शन अधिकारी के पास पहुंचा तो पति ने प|ी का अफेयर होने का दावा किया कि उसके पास इसकी भी रिकॉर्डिंग है। लेकिन अंत केस में तलाक ही हुअा।

केस :1 : पति बाेला अच्छा खाना-पीना, कपड़े दे रहा हूं, प|ी बाेली समय चाहिए

सेक्टर-11,12 के एक मामले में भी घर टूटने की वजह माेबाइल ही बन रहा है। प|ी का कहना है कि बिजनेसमैन पति घर में अाकर भी लैपटॉप व माेबाइल पर लगा रहता है, छुट्टी वाले दिन भी पूरा दिन माेबाइल पर लगा रहता है। पति का कहना है कि मुझे खुद के लिए भी छुट्टी का ही दिन मिलता हैं। मैं प|ी काे अच्छा खाना दे रहा हूं, अच्छे कपड़े दे रहा हूं, समय-समय पर घूमने भी जा रहे हैं। वहीं प|ी का कहना है कि कहीं घूमने भी गए ताे भी जाते समय गाड़ी में दाेस्ताें से चैंटिग या बातचीत करता रहता है। एेसे समय देने का काेई फायदा नहीं है। इस केस में शादी काे 2 साल हुए, काेई बच्चा भी नहीं है। पति एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता है, ताे वहीं प|ी ग्रेजुएशन हैं। केस अभी पेंडिंग हैं।


प|ी पर था शक ताे रिकाॅर्डिंग एप लगाया, रात में सुनी बातचीत, अफेयर हाेने का दावा किया
खबरें और भी हैं...