पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेपर में पास न होने का डर, 8वीं के दो छात्र लापता, बस में गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किला के नीचे एसडी माॅर्डन स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले दाे छात्र शुक्रवार काे लापता हाे गए। दाेनाें ने स्कूल में साइंस का पेपर दिया अाैर फिर दाेस्त की स्कूटी से बस स्टैंड गए। दाेस्त काे कहा कि पेपर में पास नहीं हाे पाएंगे। मम्मी-पापा डाटेंगे, इसलिए दूर जा रहे हैं। जब स्कूल बस घर पहुंची ताे उसमें दाेनाें छात्र नहीं थे। देर रात करीब 10 बजे परिजन शिकायत लेकर बस स्टैंड चाैकी पर पहुंचे अाैर केस दर्ज कराया। राजीव काॅलाेनी के सुरेंद्र कटारिया का 15 वर्षीय बेटा जतिन अाैर निम्बरी गांव के राेहताश का 14 वर्षीय बेटा निशांत 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पिता राेहताश अाैर जतिन के भाई अंकुर कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को दाेनाें ने पेपर दिया। जब निम्बरी गांव में स्कूल की बस पहुंची ताे निशांत नहीं था। बाद में पता चला कि जतिन भी लापता है।

जिस दाेस्त ने बस स्टैंड छाेड़ा, उस तक पहुंचे परिजन

राेहताश कटारिया ने बताया कि जब स्कूल गए ताे बच्चाें ने बताया कि जतिन व निशांत अाखिरी बार दाेस्त कृष्णा के साथ था। कृष्णा ने उनकाे बताया कि दाेनाें कह रहे थे कि वे पढ़ाई में कमजाेर है। पेपर में पास नहीं हाे पाएंगे अाैर फिर मम्मी-पापा डाटेंगे। इसलिए हम बहुत दूर जा रहे हैं। कृष्णा कभी उनके गुजरात जाने ताे कभी महराष्ट्र जाने की बात कह रहा है। कृष्णा ही अपनी स्कूटी से दाेनाें काे बस स्टैंड तक छाेड़कर गया है।

परीक्षा के बाद से लापता

मम्मी-पापा की डांट के डर से भागे

निशांत

जतिन कटारिया
खबरें और भी हैं...