पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Samalkha News Haryana News Former Pak Finance Minister Dr Mubashir Hasan Died His Last Wish To Be Buried In Panipat Was Expressed

पाक के पूर्व वित्तमंत्री डॉ. मुब्बशिर हसन का निधन,पानीपत में दफनाने की अंतिम इच्छा की थी जाहिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाॅ. मुब्बशिर हसन

पानीपत | हाली पानीपती ट्रस्ट के महासचिव राम मोहन राय तथा सचिवमंडल के सदस्य दीपक कथूरिया ने एक संयुक्त वक्तव्य में पानीपत में जन्मे पाकिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री डॉ. मुब्बशिर हसन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि 99 वर्ष की अायु में शनिवार काे उनका निधन हुअा है। वाे भारत-पाकिस्तान की जनता के बीच मैत्री संबंधाें के प्रखर समर्थक, स्व: दीदी निर्मला देशपांडे के अनन्य सहयोगी व मित्र, पानीपत के एक शिक्षित सभ्रांत किसान परिवार में जन्मे थे। 2014 में पानीपत में अायाेजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में स्टेज से उन्हाेंने पानीपत में अपने मूल निवास की जगह पर ही दफनाने की अंतिम इच्छा जाहिर की थी। लेकिन वर्तमान में भारत-पाकिस्तान में मैत्री संबंध नहीं है, जिस कारण उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई है। उनका जन्म 1919 में इंसार बाजार के अंसार माेहल्ले में हुअा था। विभाजन से पूर्व, उनका परिवार पानीपत में हकीम वालों के नाम से प्रसिद्ध था। 1947 में विभाजन के समय में वाे परिवार के साथ लाहाैर जाकर बस गए थे।
खबरें और भी हैं...