गर्भवती महिलाएं समय पर चेकअप कराएं
सामान्य अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बा व ग्रामीण एरिया से 20 गर्भवती महिलाएं जांच को लेकर पहुंची। महिला डाॅक्टर ने दवाइयों के अलावा उनको सही खान पान के साथ समय पर जांच कराने की सलाह दी।