पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परमात्मा उस आवाज को सुनता है जो दिल से निकलती है : कर्ण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय न्यू प्रकाश नगर द्वारा आयोजित अंसल सुशांत सिटी पानीपत के जैन स्थानक के सभागार में माउंट आबू से पधारे बीके कर्ण ने योग तपस्या के बारे में बताया। उन्होंंने कहा कि जैसा हम बार-बार सोचते हैं वैसी ही ऊर्जा हमारा मन उत्पन्न करता है। खुशी हमारा स्वाभाविक गुण है जोकि अंदर उत्पन्न होती है, अगर हम अपनी जिम्मेदारी एवं समस्याएं विश्वास से भगवान को समर्पित कर दें तो वह हमें हर परिस्थिति से सहज निकाल लेता है। बार-बार यह अभ्यास करें कि मैं आनन्दमय हूं तो हमारा जीवन आनन्दमय बन जाएगा। परमात्मा के प्यार की सही परिभाषा बताते हुए कहा कि परमात्मा उस आवाज को सुनता है जो दिल से निकलती है। लेकिन इंसान मुख की आवाज से ही केवल परमात्मा को पुकारता है। इस माैके पर बीके बिंदू, बीके अन्नू, संतोष, प्रवीन, दीपा, राजसिंह, शैंटी, नरेश, टिंकू, अजय बत्ता, सुभाष सिंगला, विश्व ज्योति, अर्पित, रजनी, शैली, शशि, शिवानी, शिल्पा, लाजवंती, रीटा, कृष्णा, चंद्रकांता, अशाेक, सुभद्रा, प्रोमिला, सुदेष, रमेश माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...