हाेली के त्याेहार काे प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए : प्रधान
सेक्टर-13,17 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसाेसिएशन ने साेमवार काे हाेली का त्याेहार मनाया। हाेली पर्व पर उन्हाेंने हाेलीका दहन भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरसत राेड श्री राम दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा रहे। उन्हाेंने कहा कि हाेली का पर्व प्रेम का पर्व है। इसे प्यार-प्रेम के साथ मनाना चाहिए। हाेली पर गंदे रंगाें से परहेज कर सूखी हाेली या फूलाें की हाेली खेले। बुजुर्गाें के पास भी बैठे, उनसे पुराने किस्से सुने। इस माैके पर कपिल भटनागर, हरीश अराेड़ा, अनिल चुघ, याेगेश छाबड़ा, लाेकेश झांब, विनाेद चाेपड़ा, रमेश चंद सतिजा, ललित नागपाल, साेनू खत्री, विपिन बजाज, राकेश राणा, अशाेक भाटिया, हरबंस अानंद, सागर, सुरेंद्र, विनाेद सैनी, अनिल नंदन माैजूद रहे।
दूसरी ओर समाज सेवा संगठन की ओर से मदर टेरेसा आश्रम के बच्चों के साथ हाेली पर्व मनाया गया। समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि संगठन ऑफिस अग्रवाल मंडी में बच्चाें काे प्रसाद बनाकर खिलाया गया। जैन ने बताया हम होटलों में पार्टी कर एन्जॉय करते है लेकिन अगर हम जरूरतमंदों के साथ त्योहार मनाते हैं तो जरूरतमंद की सेवा होती है। अपने मन को शांति मिलती है। जरूरतमंदों की सेवा करना भगवान की सेवा के बराबर हैं। पुराणों में भी वर्णन है नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस माैके पर गुलशन कटारिया, काजल जैन, मनीष गोस्वामी माैजूद रहे।
पानीपत. सेक्टर-13,17 में होलिका दहन किया गया।