हनुमान जन्मोत्सव समिति 8 अप्रैल काे निकालेगी रथ यात्रा
पानीपत | सनाैली राेड स्थित बाबा कांशीगिरि मंदिर में रविवार काे हनुमान जन्मोत्सव समिति की 36 बिरादरी की बैठक हुई। मेघराज गुप्ता व काेट बिरादरी के सचिव हरीश खुराना ने भी यात्रा में भाग लेने के लिए सहमति दी है। 8 अप्रैल को श्रीहनुमान जन्मोत्सव में अपनी बिरादरी की तरफ से पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेकर अपना स्वीकृति पत्र दिया। 36 बिरादरी प्रकल्प संयोजक मेघराज गुप्ता ने ब्राह्मण समाज की एक बैठक परशुराम मंदिर में की। मेघराज गुप्ता ने बिरादरी के प्रधान जेपी शर्मा व उनकी समस्त कार्यकारिणी के साथ बैठक में नवयुवक ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए संकल्प लिया।