महिला दिवस पर एकता पार्क में किया हवन
पानीपत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मॉडल टाउन स्थित एकता पार्क में रविवार काे महिला दिवस के माैके पर हवन का अायाेजन किया। महिलाओं ने हवन करते हुए समाज मंे सुख शांति की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि हम जितना आधुनिक हो गए हैं उतने ही देश में क्राइम बढ़ गए हैं। इस ओर सरकार काे ध्यान देना हाेगा। इस माैके पर शशि लूथरा, ललिता शारदा, आशु वंदना, किरण, सुषमा, पूनम, दर्शना, विजय, लक्ष्मी, मधु, योगिता, कनिका, बबीता व रेखा माैजूद रही।