2 महिलाओं के आंखाें का ऑपरेशन करवाया
पानीपत| इनरव्हील क्लब पानीपत ने बुधवार काे हनुमान चौक की झुग्गी-झाेपड़ी में औरतों को सैनेटरी पैड्स और कैल्शियम की गोलियां बांटी। डॉ. नीरू बत्रा ने औरतों को महावारी के समय में होने वाली दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। इनरव्हील क्लब प्रधान डॉ. हेमा रमन में बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में 1 सप्ताह तक महिलाअाें के कार्यक्रम का अायाेजन किया जाएगा। क्लब की मदद से 2 जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई, 2 औरतों की आंखाें के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया। बाल विकास की अध्यापिका संगीता को सम्मानित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सीमा चोपड़ा के नेतृत्व में क्लब बहुत अच्छे से काम कर रहा है। इस माैके पर पूर्व प्रधान हर्ष नागपाल और सेक्रेटरी पम्मी आहूजा माैजूद रहे।