पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुड्डा ने डीसी रेट पर नौकरी देने का चलन शुरू किया था, हम सरकारी नाैकरी देंगे :दुष्यंत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इसराना के नई अनाज मंडी में शुक्रवार काे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के माैके पर युवा प्रेरणा दिवस रैली का अायाेजन किया गया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 7 करोड़ रुपए से इसराना में जननायक ताऊ देवीलाल पार्क सहित 15 परियोजनाओं का शुभारंभ अाैर शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नाैकरियों में काेटा, किसानाें काे फसल के दाने-दाने की कीमत अाैर बुजुर्गाें काे 5100 रुपए पेंशन दिलवाने का भराेसा दिलाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानाें काे फसल बेचने के लिए मंडियाें तक नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार खेताें से ही फसल की खरीद करेगी अाैर फसल की उचित कीमत भी अदा करेगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि जेजेपी अाैर भाजपा गठबंधन की सरकार बने हुए अभी 4 महीने ही हुए हैं। इन 4 माह में उनके पास 82,893 शिकायतें अाई थीं। जिनमें से अधिकतर केे समाधान करा दिए हैं। जाे बाकी रह गई हैं उन्हें संबंधित विभागाें काे भेज दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने डीसी रेट में नौकरी देने का चलन शुरू किया था। वह अब डीसी रेट पर नहीं बेराेजगार लाेगाें काे सरकारी नाैकरी देंगे।

{ताऊ देवी लाल पार्क { हिमतान पाना चौपाल { बाबा सुमेरदास वाले तालाब के घाट व रिटर्निंग वाॅल { जोंधन कलां से जोंधन खुर्द को जोड़ने वाली फिरनी { गुरुद्वारा से जोंधन खुर्द वाली गली { मार्केट कमेटी से गांव तक की गली { जोंधन खुर्द सड़क से परढ़ाना रोड तक नाले { अखाड़े की चारदीवारी { श्मशान घाट की चारदीवारी एवं शेड।

इनका किया शिलान्यास: { हरिजन चौपाल { परढ़ाना सड़क से श्मशानघाट तक फिरनी { विलेज नॉलेज सेंटर{ हेड़ी चौपाल

{ जोंधन खुर्द सड़क पर कश्यप चौपाल

रैली में ये रहे मौजूद: इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केसी बांगड़, दिग्विजय चौटाला, शिलाभ्यान, राज्यमंत्री अनूप धानक, रामनिवास, सरपंच सुरेंद्र धौला, सुरेश काला, देवेंद्र कादियान, गुरचरण सिंह, गुरदीप सांगवान, सरिता मोर, राजबीर रोड़, नवीन जागलान अादि माैजूद रहे।


इन परियाेजनाअाें काे शुभारंभ

कांग्रेस दलित विराेध पार्टी : अजय चौटाला

इस माैके पर पैराेल पर अाए जेजेपी के संस्थापक डाॅ. अजय चाैटाला भी माैजूद रहे। उन्हाेंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दलित विराेध पार्टी है। पार्टी कमजाेर वर्ग के हिताें के नाम पर राजनीतिक राेटियां सेकती है। एेसे में उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें काे कांग्रेस से सावधान रहने की हिदायत दी।

इसराना में बनेगी पहली मॉडल काॅलोनी

डिप्टी सीएम ने कहा कि इसराना की पंचायत ने प्रदेश सरकार को 75 एकड़ जमीन दे दी गई है। इस जमीन पर शहरी सेक्टर की तर्ज पर मॉडल काॅलोनी का निर्माण कराया जाएगा। जिसके रेट 7 हजार रुपए गज से भी कम हाेंगे। जिसमें ग्रामीणों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस माैके पर उन्हाेंने इसराना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का िनर्माण कराने का भी एेलान किया। कहा कि अाेमप्रकाश चाैटाला ने 2003 में स्वास्थ्य केंद्र का पत्थर लगाया गया था, लेकिन किसी कारणवश यह कार्य अधूरा रह गया। अब इस सपने काे अब पूरा करेंगे। मॉडल कालोनी के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का भी निर्माण कराया जाएगा।

युवा प्रेरणा दिवस रैली को संबोधित करते अजय चौटाला, मंच पर बैठे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अन्य।
खबरें और भी हैं...