अवैध खनन: रेत से भरा कैंटर व ट्राॅली पकड़ी
सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी रात को अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ये सब माइनिंग विभाग की अनदेखी के चलते हो रहा है। अवैध खनन का कार्य यमुना की तलहटी पर जोरों से चला हुआ है। एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया मंगलवार रात करीब दो बजे सूचना मिली थी की बिलासपुर घाट के पास एक कैंटर व ट्रैक्टर- ट्राॅली पर अवैध तरीके से रेत लेकर जा रहे थे। जिनको मौके पर ही अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस माइनिंग विभाग को इसकी सूचना दी।