काबड़ी में लोगों ने सुबह से लेकर तीन बजे तक किया रोष प्रदर्शन
गांव काबड़ी में डाॅ. भीमराव आम्बेडकर पुस्तकालय व भवन के लिए तीन पक्षों में विवाद चल रहा है। पहले कश्यप व वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। दूसरी और आम्बेडकर सेना ने गांव काबड़ी में रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। गायक मंजीत मेहरा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होनें लोगाें का मनोरजंन करना शुरू कर दिया। बाद में अाम्बेडकर सेना के प्रधान नेमपाल बरवाला ने मिट्टी मंगवा दी। इसके बाद कुछ महिलाओं ने विरोध किया। काबड़ी से रिफाइनरी की और जाने वाली सड़क को बंद कर दिया तो डीएसपी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। वो तीनों पक्षों के लोगों को उपायुक्त कार्यालय में ले गए।
स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब अाम्बेडकर सेना के लोगों ने मिट्टी डलवानी शुरू की तो कुछ महिलाओं ने विरोध किया। बाद में उसी समुदाय का एक युवक ने कहा कि अाम्बेडकर हम सबके, हम विवाद नहीं चाहते। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि तीनों पक्षों के पांच-पांच आदमियों को बुलाया गया है। उन्हे पुरी उम्मीद है कि मामला सुलझ जाऐगा।
थर्मल. गांव काबड़ी में सभी पक्षों से बात करते डीएसपी संदीप।