भारतीय संस्कृति को अपना, लोगों को हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए : पवन
समालखा सरकारी अस्पताल में सोमवार को आशा वर्करों कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कार्यवाहक एसएमओ पवन कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश पांचाल ने बताया की खासी, जुखाम, बुखार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजेश ने बताया की इस समय हमें भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। लोगो से हाथ ना मिलाकर हाथ जोड़ कर नमस्कार करना चाहिए क्यों की मनुष्य के हाथों में कीटाणु होते है। उन्होंने बताया अगर किसी को खासी व जुकाम हो तो उस व्यक्ति से करीबन एक मीटर की दूरी बनाए रखें।
कोरोना वायरस के बारे में आशा वर्करों को दी जानकारी
कोरोना वायरस से बचाव : अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, साबुन से लगातार हाथ धोते रहे, छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह ढके, जब आपके हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन और बहते पानी से धोएं, प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें, अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टर से मिले।
क्या नहीं करना चाहिए : यदि आपको खांसी और बुखार हो तो किसी से संपर्क में न आए, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। अगर खांसी या बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
समालखा. कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश पांचाल।