कोरोना वायरस के बारे में दी जानकारी
समालखा| गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में कोरोना वायरस के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के डीन डॉ. धर्मेंद्र पटियाल ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस के बारे में पूरी जानकारी देना है। डॉ. धर्मेंद्र पटियाल ने बताया कि कॉलेज की सहायक प्रोफेसर विशाखा शेखावत और गोपिका द्वारा कोरोना वायरस के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी दी। सहायक प्रोफेसर विशाखा शेखावत ने कोरोना वायरस के संदर्भ में प्रस्तुति दी। सहायक प्रोफेसर गोपिका द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में वीडियो के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।