पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में बंद एएसआई के पति की मौत; जिसने रिश्वत लेते पकड़वाया, उस पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिश्वत के केस में 1 मार्च से जेल में बंद एएसआई सीमा के पति कृष्ण की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में अपने ही घर में मौत हो गई। जिस युवक ने एएसआई को रिश्वत लेते पकड़वाया था, उस पर प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। एएसआई के भाई राकेश ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा को युवक मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। सोमवार सुबह कमरे में कृष्ण का शव मिला था। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...