बड़ी बहन के साथ काेर्ट अाई छाेटी बहन लापता
शहर की एक काॅलाेनी की युवती संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हाे गई। वह बड़ी बहन के साथ जिला काेर्ट में अाई थी अाैर यहीं से लापता हाे गई। बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले कहीं ले जाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे दी शिकायत में बड़ी बहन ने बताया कि वह 4 मार्च काे किसी पुराने केस के सिलसिले में छाेटी बहन के साथ जिला काेर्ट अाई थी। काेर्ट परिसर पहुंचे ताे छाेटी बहन टाॅयलेट जाने की बात कहकर चली गई। बाद में लाैटकर नहीं अाई। बड़ी बहन ने पुलिस काे शिकायत दी है कि उन्हें शक है उसे काेई उनकी छाेटी बहन काे बहला फुसलाकर ले गया है।
5 दिन पहले लापता हुई युवती का नहीं लगा सुराग : बबैल राेड की भारत नगर काॅलाेनी से 5 दिन पहले लापता हुई 20 वर्षीय युवती का पता नहीं चल रहा है। परिजनाें ने इसकी शिकायत किला थाना में दी है। पुलिस काे दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी शहर के एक काॅलेज में पढ़ती है। वह अज्ञात कारणाें से एक माह से काॅलेज नहीं जा रही थी। इस काे लेकर वह 7 मार्च काे प|ी के साथ काॅलेज गया था। बड़ी बेटी भी निजी अस्पताल में ड्यूटी पर गई थी। काॅलेज पढ़ने वाली छाेटी बेटी ही घर पर थी। जब वे काॅलेज से घर लाैटे ताे बेटी नहीं मिली।
घर से काेर्ट के लिए निकला युवक लापता: बिचपड़ी के कृष्णा प|ी सुरेश कुमार ने सेक्टर-19/17 थाना में शिकायत दी है कि लापता हुए उनके बेटे दीपक का पता नहीं चल पा रहा है। दीपक एक माह पहले घर से काेर्ट जाने की बात बाेलकर निकला था। तभी से अब तक दाेबारा घर नहीं पहुंचा है। अब तक दीपक की अपने स्तर पर रिश्तेदारों व जानकाराें में खाेज कर रहे थे।