पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Samalkha News Haryana News Kidnapped Beaten Hostage Looted 42 Thousand On The Pretext Of Getting A Lift In The Sarpf Camp

सीअारपीएफ कैंप में लिफ्ट लगवाने के बहाने बुला अपहरण, बंधक बना पीटा, 42 हजार लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माेबाइल लाेकेशन के अाधार पर पुलिस भट्टे पर पहुंची ताे कर्मी काे छाेड़कर भागे अपहरणकर्ता

शिव काॅलाेनी के अपहृत प्राइवेट कंपनी के सेल्स मैन विनय काे पुलिस ने नूंह से बरामद कर लिया है। वह साेनीपत में लिफ्ट एवं स्वचलित सीढ़ियां लगाने वाली चंडीगढ़ की केयर एलिवेटर कंपनी में जाॅब करता था। 8 मार्च काे बदमाशाें ने कंपनी के अाॅफिस में फाेन कर कहा कि वे नूंह बाईपास स्थित सीअारपीएफ कैंप में लिफ्ट लगवाना चाहते हैं। बदमाशाें ने माैका देखने के लिए कहा ताे कंपनी के एमडी अभिषेक भार्गव ने विनय काे साइट पर जाने के लिए बाेला था। बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे विनय नूंह बस स्टैंड पर पहुंचा ताे टैक्सी कार में दाे युवक अाए अाैर उसे ले गए। काेर्ट राेड पर बदमाशाें ने कार पंक्चर हाेने की बात कही। तभी 3 बाइकाें पर 8 बदमाश अाैर अा गए। विनय ने भागने की काेशिश की, लेकिन बदमाशाें ने पिस्ताैल तान दी। बदमाश उसे एक खेत में ले गए। पर्स, माेबाइल व चांदी का कड़ा लूट लिया। पर्स में 1800 व एटीएम कार्ड रखे थे। पिन पूछकर 5 हजार रुपए निकाल लिए। 10 लाख की फिराैती मांगी। बाेले कि एटीएम से राेज एक लाख रुपए निकालेंगे। 10 दिन बाद छाेड़ेंगे।

दाेस्ताें से फाेन करा खाते में डलवाते रहे रुपए

विनय ने बताया कि बदमाशाें ने 10 घंटे तक मारपीट की। सिर पर पिस्ताैल की बट मारी अाैर चप्पलों से पीटा। उसके दाेस्ताें से फाेन कराकर 21500 रुपए खाते में डलवाए। फिर एटीएम कार्ड की मदद से 18600 रुपए निकाल लिए। तब उसने एसबीअाई का कार्ड ताेड़ दिया। बदमाशाें ने कंपनी के एमडी काे फाेन लगाया। तब एमडी ने पुलिस काे सूचना दी। बदमाशाें ने 21500 रुपए पेटीएम के माध्यम से निकाल लिए। बदमाश 10 से 5 लाख पर अा गए। फिर 1 लाख अाैर 50 हजार की डिमांड करने लगे।

बार-बार बदली लोकेशन: विनय ने बताया कि बदमाश बार-बार लाेकेशन बदल रहे थे। हर बार एक गांव के अासपास की लाेकेशन अा रही थी। तब पुलिस परिजनाें के साथ नूंह में पहुंच गई। गांव के सरपंच काे साथ लेकर पुलिस भट्टे पर पहुंची। गाड़ियाें की लाइट देखते ही बदमाश विनय काे छाेड़कर भाग गए। विनय दाेनाें हाथ उठाकर हेल्प-हेल्प की अावाज लगाने लगा। तभी सीअाईए इंचार्ज ने उसे गले से लगाया और कहा डरो मत हम तुम सात घंटे से ढूंढ रहे थे। सीआईए 1 इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि आधी रात को मेवात मंेे जिले की भारी पुलिस बल ने विनय को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया ।

यह फ्रॉड है ओएलएक्स: विनय ने बताया कि कंपनी में बदमाशाें ने जिस नंबर से फाेन किया था, जब उस नंबर काे नूंह में जा ट्रूकॉलर पर सर्च किया तो उस पर लिखा था ‘यह फ्रॉड है ओएलएक्स’।

किडनैप किया प्राइवेट कंपनी का सेल्समैन नूंह से छुड़वाया

खबरें और भी हैं...