पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में कीर्ति, प्रियंका और शिवानी की टीम प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्य कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सशक्त समाज सृजन में युवाओं की भूमिका विषय पर चल रहे सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों व प्राध्यापकों ने गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। वहीं काॅलेज में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। एनएसएस इकाई समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक करने के लिए एक सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कीर्ति, प्रियंका व शिवानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विषय पर पिंकी जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंसिपल डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि स्वयंसेवकों काे जनहित कार्य करने चाहिए। सायं कालीन सत्र में मानवाधिकारों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर सभी को जागरूक किया गया। इस माैके पर प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. प्रिया गुप्ता, प्रो. विक्रम, प्रो. अंजलि माैजूद रहीं।

आर्य कॉलेज में चल रहे शिविर में मौजूद स्वयंसेवक।
खबरें और भी हैं...