पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदर्शनी का अंतिम दिन अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल की काेराेना वायरस अाेपीडी 101 नंबर में शनिवार को 4 लाेग काेराेना वायरस के लक्षणाें की जांच के लिए पहुंचे। तीन को सामान्य खांसी व जुकाम मिला। वहीं एक युवक ऐसा था जो 10 दिन पहले ही थाइलैंड से यात्रा कर लौटा है। उसे बुखार था। स्टाफ ने उसकी काउसिलिंग कर सैंपल लेकर खानपुर लैब भेज दिए। बाद में उसे दवा देकर घर भेज दिया है। डाॅक्टराें ने बताया कि युवक की 14 दिन तक निगरानी करेंगे।

वह घर पर ही रहेगा। वहीं सरकारी अस्पताल की एक महिला डाॅक्टर का भाई काेराेना वायरस का संदिग्ध मिला है, वह हाल ही में विदेश से यात्रा कर लाैटा था। युवक काे करनाल में भेजा गया है क्याेंकि वाे वहीं का रहने वाला था। वहीं कोरोना के चलते 38वीं मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एवं बॉडी लिफ्टिंग प्रतियोगिता काे रद्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...