धर्मगढ़ पावर हाउस से चलने वाली लाइनें आज रहेंगी बंद
थर्मल| धर्मगढ़ पावर हाउस से चलने वाली बिजली की सभी लाइनें शनिवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। 132 केवी सब स्टेशन मूनक से चलने वाली 33केवी धर्मगढ़ फीडर की बिजली की लाइनें प्रभावित रहेंगी। जिसकी वजह से धर्मगढ़ की शेरा गांव की सप्लाई और 33 केवी धर्मगढ़ से चलने वाले सभी लाइनें सप्लाई बंद रहेंगी। 132 केवी स्टेशन एचएसआईडीसी सब स्टेशन से चलने वाले 33 केवी बाल जाटान लाइन पर उसकी मरम्मत कार्य चलने की वजह से 33 केवी बाल जटान पावर हाउस और उससे चलने वाली सभी बिजली की लाइनें 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी।