रेलवे लाइन पार करने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, माैत
असंध राेड रेलवे अाेवरब्रिज के नीचे लाइन पार करने के प्रयास में ट्रेन की चपेट मेें अाकर एक छात्रा की माैत हाे गई। जीअारपी ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना बुधवार दाेपहर पहले की है। सिंहपुरा सिठाना निवासी 19 वर्षीय मेनका पुत्री मुकेश शहर के एक सरकारी काॅलेज में पढ़ती थी।
जीअारपी काे पिता मुकेश ने बताया कि वह मेनका काे राेजाना काॅलेज में बाइक से छाेड़ते थे। गुरुवार काे बेटी काे पानीपत में अपने एक रिश्तेदार के घर छाेड़ा था। रिश्तेदार के पास से घर अाने के िलए मेनका काे सीमा थियेटर के पास से अाॅटाे पकड़ने गई थी। जीअापी एएसअाई जसबीर ने बताया थाना में रेलवे अधिकारियाें ने असंध राेड रेलवे अाेवर ब्रिज के पास एक युवती की माैत हाेने की सूचना भेजी। एएसअाई जसबीर ने बताया कि मेनका के पास एक अाधार कार्ड मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त हुई।