पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Mask Of 5 Is Being Sold For 20 Rupees There Is No Guarantee Of Writing Rate To People With Medical Staff

5 का मास्क 20 रुपए में बिक रहा, मेडिकल स्टाेर वाले लोगों को लिखकर दे रहे रेट की कोई गारंटी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस काे लेकर एक अाेर जहां दहशत बनी हुई ताे वहीं मास्क बनाने वाली कंपनियाें, हाेल सेल के रिटेलराें व मेडिकल स्टाेर संचालकाें ने मास्क का खेल बना दिया है। 20 दिन में मास्क की डिमांड 30 से 40 गुना बढ़ चुकी है। 5 से 10 रुपए में मिलने वाला पर्सनल प्राेटेक्शन (पीपी) मास्क 15-20 रुपए का बेचा जा रहा है। वहीं 25 से 30 रुपए में मिलने वाला कपड़े का काला मास्क 300 रुपए तक में बेचा जा रहा है। ज्यादा परेशानी काेराेना वायरस से बचाव के लिए उपयाेग हाेने वाले मास्क एम-95 के लिए है। इस मास्क की शाॅर्टेज है। अाॅनलाइन साइटाें पर मास्क 100 रुपए से लेकर 1800 रुपए तक बेच रहे हैं।

इधर... राधा स्वामी के सत्संग 5 अप्रैल तक रद

राधा स्वामी की जिले में 11 जगह पर ब्रांच हैं। इसमें सेक्टर-18, राजाखेड़ी, सिवाह, गढ़सरनाई, जाटल राेड स्थित सौंदापुर, रिफाइनरी बाईपास रोड बत्तरा काॅलाेनी, सिंहपुरा-सिठाना, कचरौली, मतलौडा, इसराना और समालखा के आश्रम शामिल हैं। जहां पर सप्ताह में अलग-अलग दिनों में सत्संग होते हैं। रविवार को छोड़कर शेष सभी सत्संग 5 अप्रैल तक रद कर दिए गए हैं।

मास्क खरीदने के बाद वापस नहीं होगा, न रिफंड मिलेगा

ड्रग कंट्रोल विभाग बाजारों में जांच नहीं कर रहा

कोई स्टाेर एेसे नहीं लिख सकता: ड्रग कंट्राेलर विजय राजे ने कहा कि काेई भी स्टाेर संचालक मास्क की काला बाजारी नहीं कर सकता अाैर न ही एेसे काेई नाेटिस पर लिख सकता। जाे रेट है उसी रेट पर मास्क बेचना हाेगा, नहीं ताे कार्रवाई हाेगी। सभी स्टाेर संचालकाें काे लगातार हिदायतें दी जा रही हैं

मेडिकल स्टाेर संचालक कह रहे हैं कि डिमांड ज्यादा है अाैर उपलब्धता कम होने के कारण रेट ज्यादा है। खरीद ही ज्यादा में पड़ रही है, इसलिए महंगे बेचने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर रेट की गारंटी नहीं दी जा रही है। सेक्टर-25 में एक मेडिकल स्टाेर ने नाेटिस लगा रखा है। इसमें उसने लिख रखा है कि किसी भी मास्क की काेई रेट की गांरटी नहीं है। न ही काेई फिक्स प्राइज हैं। नाेट: काेई भी वापसी नहीं है अाैर न ही काेई रिफंड दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...