पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, चाकू की नोक पर की लूटपाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 6 सराय मोहल्ला स्थित एक मकान में शनिवार सुबह साढ़े चार बजे तीन युवक चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए की नकदी व सोने की चेन लूटकर ले गए। घर पर महिला व उसके दोनों बच्चे थे, जबकि पति अखबार बांटने के लिए चला गया था।

महिला ऊषा ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब उसके पति नवीन अखबार बांटने के लिए चले गए। तभी तीन युवक कमरे में आए और उनमें से एक ने कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद बदमाश ने अलमारी की चाबी मांगी। उसने आनाकानी की तो एक ने बगल की चारपाई पर सो रहे उसके बेटे व बेटी की तरफ चाकू कर तकिये पर वार कर उन्हें मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके गले पर चाकू रख दिया। डर के मारे उसने चाबी दे दी। बदमाशों ने अलमारी से 30 हजार रुपए और एक सोने की चेन निकाल ली। फिर वो संदूक की चाबी मांगने लगे। तभी किसी तरह से हौसला कर वो उठी और बदमाश को धक्का देकर कमरे की छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ऊपर कमरे में सो रहा उसका भाई व भाभी बाहर आ गए। इससे पहले बदमाश दरवाजे की कुंडी खोलकर फरार हो गए। िजसकी सूचना उसने अपने पति को दी। पति नवीन वापस कमरे पर आया और पुलिस को अवगत कराया। वहीं जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुकरमपाल का कहना है कि पता लगते ही मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। फिलहाल पीड़ित की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...