पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Mla Angry At Seeing Garbage And Broken Lanes In Batra Colony Instructed Officers To Solve Problems

बतरा काॅलाेनी में कूड़ा व टूटी गलियां देख नाराज हुए विधायक, अफसरों को समस्या समाधान के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बतरा कॉलोनी में साेमवार काे विधायक प्रमोद विज व मेयर अवनीत कौर ने अधिकारियाें के साथ मिलकर गलियों का दाैरा किया। एक एक गली में कूड़े के ढेर, टूटी फूटी सड़कें और नालियां देखकर दाेनाें अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने मौके पर ही एक्सईएन राहुल पुनिया को निर्देश दिया कि कि जल्द ही सड़क और गलियों के निर्माण, पानी की निकासी को सही कराएं।

बतरा काॅलोनी व आस पास के लोगों के लिए बेहतर विकास कार्य हाेने चाहिए। पब्लिक हेल्थ के एमई कुलभूषण को निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था की जाए। अतिक्रमण काे तुरंत हटाया जाए। विधायक ने जेबीएम कंपनी के अधिकारी महिपाल हुड्डा व राजवीर शर्मा से जवाब तलबी की। उन्हाेंने 4 दिन का समय देते हुए कहा कि तमाम कूड़े के ढेर नहीं हटाए गए या सफाई की व्यवस्था नहीं हुई तो जेबीएम कंपनी की इस गलती को वे माफ नहीं करेंगे। इस माैके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मॉडल टाउन मंडल के अध्यक्ष दिवाकर मेहता, विरेंद्र तनेजा, योगेश डावर, पार्षद चंचल डावर, पार्षद अश्वनी ढींगडा मौजूद रहे।

बत्तरा कॉलोनी का विधायक प्रमाेद विज अाैर मेयर अवनीत ने किया दाैरा

पानीपत. बतरा काॅलाेनी में गलियाें का दाैरा करते विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर।
खबरें और भी हैं...