विधायक विज ने बांटे एक हजार मास्क
पानीपत | शहरी विधायक प्रमोद विज ने शनिवार को अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आए सभी नागरिकों में मास्क का वितरण किया। शनिवार काे उन्हाेंने 1 हजार मास्क लाेगाें में बांटे हैं, ताे वहीं 10 हजार मास्क का अाॅर्डर भी दिया है। उन्हाेंने लाेगाें काे अपने स्वास्थ्य के प्रति हर एक को जागरूक रहने का आह्वान किया है। विज ने कहा कि देश व प्रदेश में शासित भाजपा सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूर्ण रूप से गम्भीर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में शासन व प्रशासन पूरी तरह से सक्षम है। उनकी अपील है लाेग इससे डरें नहीं, लेकिन जागरूक जरूर रहें अाैर लाेगाें काे भी इसके बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर गजेंद्र सलूजा, सुनील सोनी, रविंद्र भाटिया माैजूद रहे।