पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह धूप, शाम को बारिश, 5 साल बाद मार्च में 100 पर अाया न्यूनतम तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4.2 एमएम हुई बारिश, 7 डिग्री गिरा दिन का तापमान

इस सीजन में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद मार्च में भी ठंड बरकरार है। 5 साल बाद मार्च में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले वर्षों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था। इस कारण मार्च के अंत तक ठंड का असर रहेगा। वहीं, शनिवार काे दाेपहर काे काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा हाे गया। 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट अा गई। माैसम विभाग के अनुसार 2015 में मार्च में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया था। अामताैर पर मार्च
में गर्मी का असर दिखने लगता है लेकिन इस साल मार्च में अाए लगातार दाे पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बारिश हाे रही है। इस कारण रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी बढ़ाेतरी नहीं हाे पा रही है। शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं।

मार्च का 5 साल का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम

2015 28.0 10.1

2016 34.0 15.0

2017 31.0 14.0

साल अधिकतम न्यूनतम

2018 29.0 12.0

2019 32.0 13.0

तापामन डिग्री में

अागे... रविवार को हल्के बादल छाएंगे

वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक डाॅ. अाेपी दुबे ने बताया कि रविवार से अांशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण दिन के तापमान में 8 डिग्री बढ़ोतरी अाैर रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट अा सकती है। 20 मार्च काे ईरान की तरफ से अा रहे पश्चिमी िवक्षाेभ का असर प्रभावी हाे सकता है। इस कारण 21 अाैर 22 मार्च काे अाेलाे अाैर गरज संग हल्की से मध्यम बारिश के अासार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान भी 25 से 18 पर आया

11 मार्च काे वेस्ट राजस्थान से अाए पश्चिमी विक्षोभ ने शनिवार काे जाते-जाते 4.2 एमएम बारिश कर दी। शनिवार सुबह ताे धूप खिली लेकिन दाेपहर काे इतने गहरे काले बादल छा गए कि दिन में ही अंधेरा हाे गया। वहीं, 3.5 किलाेमीटर की रफ्तार से चली दक्षिणी-पूर्वी हवाअाें के चलने से दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट अा गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से लुढ़क़कर 18 डिग्री तक अा गया।

इसराना में जमकर ओलाबारी

इसराना और परढ़ाना में ओले गिरे। धनिए की फसल प्रभावित हुई ।

खबरें और भी हैं...