कोरोना वायरस के कारण मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग व बॉडी लिफ्टिंग प्रतियोगिता रद्द
थर्मल| सौदापुर के क्रिस्टल फार्म हाउस में होने वाली राज्य स्तरीय हरियाणा बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कोराेना वायरस के कारण रद्द कर दी गई है। यह जानकारी कोच व आयोजक कमेटी के रमेश कुमार यादव व सौदापुर के सरपंच राजेश सैनी ने दी। इस प्रतियोगिता में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार को भी पहुंचना था।