पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रुपए लाैटाने के बहाने महिला काे बुलाकर मुंशी ने की छेड़छाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | एक वकील के मुंशी ने स्टांप पेपर व वकील नियुक्त कराने के नाम पर एक महिला से 70 हजार रुपए ले लिए। जब दाेनाें काम नहीं हुए ताे मुंशी नेे रुपए लाैटाने के बहाने महिला काे बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला ने सिटी थाने में मुंशी के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली निवासी एक महिला ने पुलिस काे शिकायत दी कि एक केस के सिलसिले में वह प्रदीप उर्फ बिल्लू नाम के मुंशी से मिली थी। अाराेप है कि उसने काेर्ट फीस, स्टांप पेपर के लिए 60 हजार अाैर 10 हजार रुपए वकील नियुक्त कराने के लिए ले लिए। लेकिन न ताे फीस भरी, न स्टांप पेपर लिए अाैर न ही वकील कराया। 12 मार्च शाम करीब 7 बजे मुंशी ने रुपए लाैटाने के बहाने बस स्टैंड के अंदर बुलाया था। अाराेप है कि प्रदीप ने उसके साथ अश्लील बातें की अाैर गलत नियत से छुअा। रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
खबरें और भी हैं...