भावांतर भरपाई याेजना में अब 6 तरह की फल व सब्जियां बेची जा सकंेगी
पानीपत | हरियाणा सरकार ने बागवानी किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश में भावांतर भरपाई योजना लागू की है। अब इस योजना के तहत 6 प्रकार की फल व सब्जियां बेची जा सकेगी। डीसी हेमा शर्मा ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना बागवानी किसानों को सब्जियों व फलों का उचित मूल्य दिलवाना सुनिश्चित करती है। यही नहीं यह योजना किसानों को फसल विविधिकरण के लिए भी प्रेरित करती है। इसलिए कृषि और बागवानी विकास से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस योजना का ओर अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला मिर्च, बैंगन, और अमरूद की फसलों का पंजीकरण क्रमश: 15 मार्च व 15 मई तक किया जाएगा तथा आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर व किन्नू का रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर तक किया जाएगा।