- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News Now The Amount Will Not Be Cut By The Fastag Of The Vehicles Standing In The Second Lane The Copper Shield Installed In The Sensor
अब दूसरी लेन में खड़े वाहनाें के फास्टैग से नहीं कटेगी राशि, सेंसर में लगवाई काॅपर शील्ड
15 दिसंबर काे हुअा था फास्टैग अनिवार्य
15 दिसंबर, 2019 काे सभी वाहनाें में फास्टैग अनिवार्य किया गया था। शुरुआत में दाे लेन से ही कैश वाले वाहनाें काे निकाला जा रहा था। इसके बाद फरवरी माह में एक लेन से ही कैश वाले वाहनाें काे निकालने के निर्देश िदए। यही नहीं फास्टैग भी फ्री कर दिया गया। मगर कुछ वाहन चालक इसके बाद भी फास्टैग लगवाने की तरफ गंभीर नहीं थे। इसके कारण टाेल पर जाम की स्थिति बन रही थी। कुछ वाहन चालकाें की शिकायत थी कि वह दूसरी लेन में टाेल पर निकलने के लिए खड़े थे। इसी बीच पास के लेन के सेंसर से खाते से राशि काट ली गई।
पानीपत | टाेल से गुजरने वाले वाहन चालकाें के लिए जरूरी सूचना है। अब टाेल पर यदि दूसरी लेन से वाहन गुजर रहा है अाैर उसका नंबर नहीं अाया ताे उसके फास्टैग खाते से अब पैसे नहीं कटेंगे। बता दें कि वाहन चालकाें की लगातार शिकायत के बाद दूसरी लेन में खड़े वाहनाें के खाताें से रुपये न कटे, इसलिए लिए सभी टाेल पर लगे सेंसर अाैर कैमराें के बीच विशेष प्रकार की काॅपर शील्ड लगाई जा रही है। जाेकि गुजरने वाले वाहनाें के फास्टैग काे ही केच करेंगी। अन्य वाहनाें के फास्टैग कैच नहीं हाेंगे। यही नहीं जल्द ही टाेल पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सभी टाेल पर कार और ट्रक की लेन अलग हाेगी।