पोषण पखवाड़ा; महिला अाैर बच्चे स्वस्थ होंगे, ताे समाज भी स्वस्थ रहेगा : सरला
पानीपत | हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी जिलों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार काे पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सरला यादव ने की। उन्हाेंने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रखने में परिवार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश के नागरिक विशेषकर महिला व बच्चे स्वस्थ होंगे वह प्रदेश निश्चित रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही, लेकिन यह जंक फूड दिमाग को भी भटकाता है।