- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News On The First Floor Of The Boot House The Miscreants Strangled The Owner Found The Glass Empty Suspected Of Robbery
बूट हाउस की पहली मंजिल पर बदमाशों ने मालिक का गला रेता, गल्ला खाली मिला, लूटपाट का शक
सनाैली राेड पर शिव मावा भंडार के पास बंटी चप्पल स्टाेर के मालिक रमेश कुमार नारंग की शनिवार रात 8:30 से 9:45 बजे के बीच गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी लाश बूट हाउस की पहली मंजिल पर मिला। उनके हाथ का मांस कटा हुअा था, जिससे हड्डी बाहर निकल अाई। दुकान का गल्ला खाली मिला है। लूटपाट की अाशंका है। रात 9:45 बजे दुकान में काेई नजर नहीं अाया ताे पड़ाेसी संजय अाैर सतनाम ने अावाज लगाई। जवाब नहीं मिला ताे सतनाम ऊपर गए। वहां शव पड़ा था। भाई अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। 52 वर्षीय रमेश कुमार नारंग पुत्र रामचंद्र वार्ड-9 में चानना स्वीट्स के पास रहते थे। 1991 से सनाैली राेड पर बंटी चप्पल स्टाेर के नाम से जूता-चप्पलाें की दुकान है। बड़े भाई गाेविन्द ने बताया कि रमेश शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान पर अाए थे। राेजाना वह 9 से 9:30 बजे तक घर पहुंच जाते थे। उनकी किसी से काेई दुश्मनी नहीं थी। अाज तक किसी से रमेश का विवाद तक नहीं हुअा है। लूटपाट करने के इरादे से ही अज्ञात बदमाशाें ने रमेश की हत्या की है।
रात 9:45 बजे सबसे पहले पड़ोसी दुकानदारों ने देखा शव, खून से सनी थी छत
शू एसाेसिएशन के प्रधान सेक्टर 12 निवासी भारत कटारिया जूताें-चप्पलाें के थाेक व्यापारी हैं। उन्हाेंने बताया कि वह करीब 8:30 बजे पेमेंट लेने के लिए रमेश के पास अाए थे। 3 से 4 मिनट वह रमेश के पास बैठे। तब रमेश ने उनकाे 2500 रुपए पेमेंट दी थी। तब उनके पास कस्टमर एक महिला व एक युवक खरीदारी करने के लिए बैठे थे।
सीसीटीवी जांच रहे हैं
दुकान में कैमरे नहीं थे। अासपास की दुकानाें के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अाशंका है कि लूटपाट के इरादेे से दुकानदार की हत्या की गई है। केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही हत्याराें काे गिरफ्तार किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी, हेडक्वार्टर
पुलिस पहुंची लेट
तरुण कटारिया ने बताया कि फाेन अाते ही वह मामा रमेश की दुकान पर पहुंच गया अाैर 100 नंबर पर दाे बार काॅल कर जानकारी दी। लेकिन पुलिस अाधा घंंटे देरी से पहुंची। तब तक अाैर भी लाेगाें ने 100 नंबर अाैर डीएसपी हेडक्वार्टर के पास फाेन किया। तब पुलिस माैके पर पहुंच गई।
6 माह में सनाैली राेड पर तीसरी बड़ी घटना
सनाैली राेड शाॅप वेलफेयर एसाेसिएशन के प्रधान सुनील चावला ने कहा कि सनाैली राेड पर बदमाशाें का बाेलबाला है। पिछले करीब 6 माह में यह तीसरी बड़ी घटना हुई है। पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में ढाई कराेड़ रुपए के गहने चाेरी हुए। फिर बैंक के पास ही 4 दुकानाें के ताले टूटे थे। अब हत्या हाे गई। मेन राेड की स्ट्रीट लाइटें तक बंद पड़ी हंै। एसाेसिएशन के पदाधिकारियाें से बातचीत करके एसपी से मिलेंगे। इससे 3 माह पहले मीटिंग में दुकानदाराें काे भी कैमरे लगवाने के लिए बाेला था।
दुकान के बाहर था सामान
पड़ाेसी संजय बर्तन स्टाेर के मालिक संजय अाैर तनेजा बूट हाउस के मालिक सतनाम ने बताया कि रात 9:45 बजे थे। इस समय तक रमेश दुकान का सामान अंदर रख लेते थे, लेकिन पूरा सामान बाहर पड़ा था। संजय ने देखा ताे दुकान में काेई नहीं था। तब वह सतनाम के पास गए अाैर कहा कि भाईसाहब दिखाई नहीं दे रहे हैं। सतनाम दुकान से बाहर अाया। दाेनाें ने अावाज लगाई ताे काेई जवाब नहीं मिला। तब सतनाम ऊपर गए ताे जमीन पर रमेश पड़े हुए थे। खून से छत सनी थी। तब सतनाम से उनके भांजे तरुण कटारिया काे फाेन कर सूचना दी। तरुण काशीगिरि मंदिर के पास रहता है अाैर उसकी रमेश के पास गली में कृष्णा-कृष्णा बैग के नाम से दुकान है।
सनाैली राेड पर शिव मावा भंडार के पास बंटी चप्पल स्टाेर के मालिक रमेश नारंग की हत्या
मृतक रमेश