इको की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
मृतक प्रिंस का फाइल फोटो।
इसराना | इसराना-समालखा रोड़ पर मांडी के पास ताई के साथ खेत मे आए 12 वर्षीय बच्चे की तेज रफ्तार इको की चपेट में आने से मौत हो गई । जबकि ताई व बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 12 वर्षीय प्रिंस पुत्र दिनेश वासी मांडी अपनी ताई गीता प|ी वीरेंद्र व ताऊ के लड़के प्रियांशु के साथ खेत में आया हुआ था। जब तीनों खेत से घर वापस जा रहे थे तो चुलकाना से पत्थरी जा रही तेज रफ्तार इको ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मद्द से तीनों को एनसी मेडीकल काॅलेज में दाखिल कराया गया था। जहां से प्रिंस को पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया गया था। प्रिंस की उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। प्रिंस के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।