पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूतकाल के बारे में नहीं सोचना चाहिए : सत्यश्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर-13, 17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में स्वैल क्लब की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्वैल क्लब की फाउंडर सत्यश्री गंधम ने की। उन्हाेंने कहा कि हमें अपने जीवन में भूतकाल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए, बल्कि जरूरी है कि नई चीजें सीखें, दूसरों की मदद कैसे करें। किसी भी विषय के बारे में स्वयं जज न बनें बल्कि सामूहिक तौर पर सुझाव लें।

हमें बच्चों की परवरिश में, उनकी शिक्षा में, अलग-अलग आयु वर्ग में पालन-पोषण करना चाहिए, तभी हम अपने जीवन में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। प्रिंसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला शिक्षक वर्ग व नाॅन-टीचिंग स्टाफ में नया जोश व प्रेरणा भरती हैं। जिसका असर सीधा हमारी मानसिकता, उसके क्रियान्वयन पर पड़ता है। जिसके कारण हम विद्यालय और समाज में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। इस मौके पर कविता मलिक, सन्नी, बबीता खन्ना, किरण कौशिक, गौरव, सुशील कुमार और रमेश भारद्वाज माैजूद रहे।

पानीपत. दयाल सिंह स्कूल में अायाेजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ अध्यापक।
खबरें और भी हैं...