पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार काे ही हाेंगे गर्भवती महिलाअाें के अल्ट्रासाउंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत| सिविल अस्पताल में साेमवार काे गर्भवती महिलाअाें के अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। एक मात्र रेडियाेलाॅजिस्ट डाॅ. राजीव मान की साेमवार काे काेर्ट ड्यूटी थी, इस कारण महिलाअाें के अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। वहीं 1 मार्च से अब तक सिर्फ एक ही दिन अल्ट्रासाउंड हाे पाए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह में शुक्रवार काे ही गर्भवती के अल्ट्रासाउंड हाें पाएंगे क्याेंकि मंगलवार काे हाेली की अाेपीडी की छुट्टी है, लेकिन डाॅ. राजीव की इमरजेंसी वार्ड में इवनिंग ड्यूटी है। इस कारण वाे बुधवार काे छुट्टी पर रहेंगे। गुरुवार काे उनकी पेंशन मेडिकल बाेर्ड में ड्यूटी है, यानी उस दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं हाेंगे। शुक्रवार के बाद साेमवार काे अल्ट्रासाउंड हाेंगे।
खबरें और भी हैं...