- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Samalkha News Haryana News Panchwati Colony Caught Fire With Explosion In Power Transformer Lightning Strikes In Half A Dozen Colonies
पंचवटी काॅलोनी में बिजली ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग, आधा दर्जन कॉलोनियों में बिजली गुल
शहर की पंचवटी काॅलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कार्यालय के पास रविवार शाम के समय अचानक जोरदार धमाके के साथ बिजली ट्रांसफार्मर मेंं आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू धू करके जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण आधा दर्जन कॉलोनियों में बिजली गुल रही। इससे कालोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम तक भी बिजली सप्लाई चालू न होने के कारण लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
बलबीर सिंह, पवन, अशोक, आशिश, प्रेम, कुलदीप, संतोष, बिमला आदि ने बताया कि शहर मे पंचवटी कालोनी में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कार्यालय के पास 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर से दोनों नलकूपों से जौरासी रोड, पंचवटी कालोनी, आफिसर कालोनी, आदर्श नगर, मेन जीटी रोड व गांधी कालोनी के आधे हिस्से में पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है। रविवार शाम के समय ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलने पर करीब आधा दर्जन कालोनियों में बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि समस्या को लेकर दोनों विभागों को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है। इससे कालोनी वासियों में रोष है।
बिजली सप्लाई सुचारू न होने पर लोगों ने जताया रोष
बिजली को सुचारू किया जा रहा है। एक नलकूप की बिजली चालू करा पानी सप्लाई हो गई है। कुलदीप, जेई बिजली निगम।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने एक नलकूप की बिजली सप्लाई चालू कर दी लेकिन दूसरे नलकूप से सप्लाई जल्द चालू करा दी जाएगी। ओमप्रकाश, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।
समालखा. कार्यालय के पास जला बिजली ट्रांसफार्मर।