पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इसराना और मतलाैडा में पेपर वायरल, 12 नकलची पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}सेंटर के बाहर ही कुछ युवक पेपर साॅल्व करने में जुटे रहे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बाेर्ड का शुक्रवार काे अायाेजित 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन का पेपर भी वायरल हाे गया। इसराना में परीक्षा शुरू हाेने के 10 मिनट अाैर मतलाैडा में 35 मिनट बाद पेपर सेंटर के बाहर माैजूद युवकाें के वाॅटसएप एप पर अा गया। वहीं, डीईअाे ने उरलाना कलां स्थित परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए 3 छात्रों काे पकड़ लिया। सेंट्रल की फ्लाइंग ने अन्य सेंटर से 9 नकलची पकड़ लिए।

परीक्षा दाेपहर 12.30 बजे शुरू हाे गई। इसराना के अनाज मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंदर से करीब 10 मिनट बाद ही पेपर वाॅटसएप एप पर अा गया। इस परीक्षा केंद्र के बाहर ही कुछ युवक पेपर साॅल्व करने में जुट गए। इसकी जानकारी पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस काे देख सभी युवक भाग गए। वहीं, मतलाैडा के गांव शेरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंदर से करीब 35 मिनट बाद पेपर वाॅटसएप एप पर अा गया। इस परीक्षा केंद्र के बाहर नकल माफिया कैमरे में कैद हाे गए। उधर, फ्लाइंग ने शुक्रवार काे 12 छात्र नकल करते हुए पकड़ लिए।

नकल राेकने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं

Q. नकल रोकने के लिए क्या किया? कितने लोगों पर कार्रवाई की?

A. ऑब्जर्वर का 2 पेपर के बाद ही सेंटर बदल दिया जाता है। अब तक दाे मामले पकड़ में अा चुके हैं।

Q. नकल में संलिप्त शिक्षकोें पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हाे पा रही है?

A. दाेनाें मामलाें में केस दर्ज हो गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Q. आखिर इतने बड़े सिस्टम को नकल करने-कराने वाले कैसे हरा दे रहे हैं? इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है?

A. नकल राेकने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इन लाेगाें काे किसका संरक्षण प्राप्त है, यह जांच का विषय है।

12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन का था पेपर

सीधी बात

सतपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत

इसराना. राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल डालने के लिए आए युवकों को खदेड़ती पुलिस। शुक्रवार को 12वीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। सेंटर के बाद बड़ी संख्या में नकल करवाने के लिए लोग एकत्र हुए थे। पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
खबरें और भी हैं...