पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रविंद्रा अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनाें ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का अारोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडल टाउन ‌स्थित रविंद्रा अस्पताल में दुकानदार बलदेव की स्टंट डालने के 7 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टराें ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती है। परिजनाें ने शव काे सड़क पर रखकर जाम भी लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पीजीअाई रोहतक में रेफर किया है। परिजनाें का अाराेप है कि डाॅक्टराें ने रात में अाॅपरेशन किया था, लेकिन सुबह 10 बजे हमसे अाईसीयू वार्ड में एक प्लेन पेज पर साइन कराए हैं। उसकी सीसीटीवी फुटेज हमने मांगी, ताे उन्हाेंने नहीं दी।

आठ मरला के सागर ने बताया कि 44 वर्षीय पिता बलदेव की जाटल रोड पर मीट कार्नर की दुकान है। गुरुवार काे उनके सीने में दिक्कत हुई ताे उसे रविंद्रा अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टर ने स्टंट डालने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर ने करीब डेढ़ बजे अाॅपरेशन थियेटर से बाहर निकाला और उसके पिता को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उनसे कागजी कार्रवाई पूरी करवाते रहे, किसी काे मिलने नहीं दिया। सुबह तक उन्हें शक हो चुका था। माॅडल टाउन चाैकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है, पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक भेजा गया है, जहां डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा, रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खून की कमी से हार्ट डैमेज हाे चुका था : डॉ. कालड़ा

रविंद्रा अस्पताल के मालिक डाॅ. अाशुताेष कालड़ा ने बताया कि ब्लाॅकेज में छल्ला डालने के बाद भी हार्ट काम नहीं कर रहा था, क्याेंकि खून की कमी के कारण हार्ट डैमेज हाे चुका था। डाॅक्टर ने पूरी रात मेहनत की। लेकिन फिर भी परिजन जो आरोप लगा रहे है कि स्टंट गलत डाला है, वह अाराेप पूरी तरह गलत हैं।

बलदेव की माैत के बाद रविन्द्रा अस्पताल के बाहर राेते परिजन।

मृतक बलदेव
खबरें और भी हैं...