लड़की की शादी के लिए निकलवाया था पीएफ, कार्ड बदल 1.34 लाख ठगे
नूरवाला के एटीएम में रुपए निकालने गए एक युवक का पिन देखकर दाे ठगाें ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया अाैर फिर 3 दिन तक रुपए निकालते रहे। ठगाें ने 18 बार में कुल 1.34 लाख रुपए निकाले। जिस नंबर पर बैंक के मैसेज अाते थे, पीड़ित का वह माेबाइल खराब हाेने के कारण बंद पड़ा था। इसलिए उसे रुपए निकलने की जानकारी नहीं लगी। जब एटीएम कार्ड से रुपए नहीं निकले ताे पीड़ित 3 दिन बाद बैंक गया तब ठगी का पता चला।
पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ किला थाने में ठगी का केेस दर्ज कराया है। बिहार के शेखपुरा निवासी शंकर प्रसाद पुत्र नवल महताे यहां बरसत राेड पर ज्याेति काॅलाेनी में किराए पर रहते हैं। उनका संजय चाैक के पास कैनरा बैंक में खाता है। शंकर चंदाैली गांव स्थित एक कारपेट की फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। शंकर ने बताया कि 9 मार्च रात करीब 8.30 बजे वह नूरवाला स्थित अाेरएंटल बैंक अाॅफ काॅमर्स के एटीएम में रुपए निकालने के लिए गए थे। उसके पीछे से दाे अज्ञात युवक अंदर अा गए। दाे बार उसने रुपए निकालने की काेशिश की, लेकिन रुपए नहीं निकले। तब ठगाें ने रुपए निकालने में मदद करने के बहाने शंकर का एटीएम कार्ड ले लिया। जब शंकर ने मशीन पर पिन डाला ताे ठगाें ने देख लिया। इस बीच ठगाें ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा दे दिया। इसके बाद ठग चले गए।
शंकर ने बताया कि 9 मार्च काे वह 10 हजार रुपए निकालने गया था। बच्चाें की पढ़ाई के लिए इन रुपए की जरूरत थी। शंकर ने बताया कि 2021 में वह बड़ी बेटी राेमी की शादी करने की साेच रहा था। इसलिए उसने पहले से ही अपने पीएफ का एक लाख रुपए निकलवाया था। लेकिन ठगाें ने सारे रुपए ही ठग लिए। अब पीड़ित परेशान हैं, उसने पुलिस से ठगाें का पकड़कर रुपए बरामद करने की मांग की है।
माेबाइल बंद हाेने के कारण मैसेज नहीं देख पाया पीड़ित, बैंक जाने के बाद लगा पता
एटीएम से रुपए निकाले अाैर अाॅनलाइन शाॅपिंग भी की
शंकर ने बताया कि 9 मार्च से 11 मार्च तक ठगाें ने 18 बार में खाते से एक लाख 34 हजार 132 रुपए निकाल लिए। ठगाें ने ज्यादा रुपए एटीएम से निकाले, जबकि कुछ रुपए की अाॅनलाइन शाॅपिंग की। 10 मार्च काे शंकर फिर रुपए निकालने के लिए एटीएम में गया तब भी रुपए नहीं निकले। 12 मार्च काे बैंक में गया तब उसे ठगी का पता चला। उसने पुलिस काे शिकायत देकर ठगी का केस दर्ज कराया।