एनएसएस कैंप के तीसरे दिन पिंक दाैड़ कराई
पानीपत | अार्य पीजी काॅलेज में एनएसएस कैंंप के तीसरे दिन रविवार काे पिंक दौड़ का अायाेजन किया गया। इस साथ ही स्वयंसेवकाें ने वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत घर-घर जाकर लाेगों को जागरूक किया। प्राचार्य डाॅ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि स्वयं सेवकों ने पिंक टी-शर्ट अाैर कमीज पहनकर दाैड़ लगाई। इसके बाद स्वयं सेवकाें ने लाेगाें काे मोबाइल पर प्रयोग होने वाले डिजिटल एप एमेजन, फोन पे, पेटीएम, स्नेपडील, फ्लिपकार्ट, इंटरनेट बैंकिंग अन्य महत्वपूर्ण पहलुअाें पर जानकारी दी। स्वयं सेवकों ने निरक्षर लोगाें को उनके नाम लिखना सिखाकर साक्षर किया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. प्रिया गुप्ता, गांव सरपंच खुशदिल कादियान, एडवोकेट सुरेंद्र भारद्वाज, प्रो. सोनू, प्रो. दीक्षा, प्रो. विक्रम,प्रो. प्रीति कटारिया अादि माैजूद रहे।