हाेली पर 24 घंटे पुलिस चलाएगी अभियान, शराबी हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
पानीपत | हाेली काे लेकर पुलिस अफसराें ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार पुलिस 24 घंटे तक विशेष नाका लगाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालाें पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस एल्काे सेंसर का इस्तेमाल करेगी। त्योहार पर बड़ी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हादसे के मामले सामने आते रहे हैं, जिससे आनंद और खुशी का यह दिन कई परिवारों के लिए त्रासदी में तब्दील हो जाता है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माॅल व अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर गश्त के लिए पुलिस काे तैनात किया जाएगा, ताकि छेड़छाड़ व अन्य प्रकार की घटनाएं न हाें।