लोकतांत्र में राज्यसभा की जरूरत नहीं : राजकुमार
रोहतक | लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने राज्यसभा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मौजूदा समय में राज्यसभा की कोई जरूरत नहीं है। राज्यसभा को सिर्फ सलाह का अधिकार होना चाहिए, न कि निर्णय का। राज्यसभा की वजह से ही कामों में देरी होती है। सैनी शुक्रवार को यहां कार्यकर्ताओं के पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारों ने राजनीति को उद्योग बना लिया है। सैनी ने पार्टी नेता किशन पांचाल को लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया। सैनी ने गठबंधन सरकार को लेकर सवाल खड़े किए।