रणबीर सिंह बने थर्मल यूनिट प्रधान
पानीपत | अाॅल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की थर्मल यूनिट का प्रधान रणबीर सिंह काे बनाया गया है। उनके समेत यूनिट के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुअा है। सभी पदाधिकारियों ने अपने पद व ईमानदारी से कामकाज करने की शपथ दिलाई गई। गाेहाना राेड पावर हाउस कार्यालय में शुक्रवार काे अाॅल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की थर्मल यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव हुअा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा व प्रदेश प्रवक्ता मनीष मलिक ने की। प्रदेश प्रेस सचिव सुरेश कुमार व सतबीर सभ्रवाल ने भी मुख्य भूमिका निभाई। पानीपत सर्कल सचिव ईश्वर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों काे लेेकर यूनियन हमेश ही अग्रणी रहेगी। उन्होंने बताया कि थर्मल यूनिट का उप प्रधान रामभगत, सचिव अरुण तंवर, सह सचिव सुरेश पाल, कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह, ऑडिटर चांद राम, संगठन सचिव जय भगवान कुंडू व प्रदेश सचिव सतीश पांचाल काे बनाया गया।